श्री अग्रवाल सेवा समिति, विद्याधर नगर चुनाव में प्रकाश ग्रुप की शानदार जीत, अध्यक्ष पद पर प्रकाश अग्रवाल 505 वोटों से विजयी

 


जयपुर। श्री अग्रवाल सेवा समिति, विद्याधर नगर के चुनाव में प्रकाश ग्रुप ने शानदार जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रकाश अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 505 मतों के बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की।

चुनाव में प्रकाश ग्रुप का दबदबा कार्यकारिणी में भी देखने को मिला, जहां 20 में से 18 सदस्य विजयी रहे। विजयी कार्यकारिणी सदस्यों में अभिजीत गोयल, गणेश नारायण अग्रवाल, विष्णु धमोड, धर्मचन्द्र अग्रवाल, चंद्रकांता अग्रवाल, अशोक सहरिया, सौरभ गोयल, आलोक अग्रवाल, सौरभ गर्ग, कृष्ण कुमार गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, नितिन मित्तल, मनीष झुनझुनवाला, अजय शाह, सुनील सहरिया, अनिल चौधरी, कैलाश खेतान एवं मनीष अग्रवाल शामिल हैं।




चुनाव शांतिपूर्ण, उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। जीत के बाद प्रकाश ग्रुप ने इस सफलता का श्रेय समिति के सम्मानित मतदाताओं, युवा शक्ति, मातृशक्ति तथा सभी कार्यकर्ताओं को देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

Previous Post Next Post