श्रीजा गुप्ता बनीं मिस राजस्थान 2026, वंशिका नूनिया फर्स्ट रनर-अप और शगुन राठौड़ सेकेंड रनर-अप





जयपुर। राजस्थान के सबसे प्रतिष्ठित और सबसे पुराने ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान के 28वें संस्करण का ग्रैंड फिनाले शनिवार को जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में शाही अंदाज, शानदार रोशनी, ग्लैमर, फैशन और आत्मविश्वास के साथ आयोजित हुआ। पूरे प्रदेश से आए हजारों प्रतिभागियों में से चयनित टॉप-28 फाइनलिस्ट ने रैंप पर अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बाद श्रीजा गुप्ता ने मिस राजस्थान 2026 का ताज अपने नाम किया। वहीं वंशिका नूनिया फर्स्ट रनर-अप और शगुन राठौड़ सेकेंड रनर-अप रहीं।


















प्रतियोगिता में सुहानी जैन को थर्ड रनर-अप, निहारिका माथुर को फोर्थ रनर-अप, कुसुम सोनी को फिफ्थ रनर-अप तथा लक्षिता गोदारा को सिक्स्थ रनर-अप चुना गया।






















मिस राजस्थान की डायरेक्टर एकता जैन ने बताया कि इस वर्ष प्रदेशभर से करीब 6500 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिए थे। कई चरणों की चयन प्रक्रिया के बाद टॉप-28 फाइनलिस्ट को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया। इन प्रतिभागियों ने अपने हुनर, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और फैशन सेंस के दम पर मंच पर यादगार प्रस्तुति दी।














कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फर्स्ट इंडिया और भारत 24 के सीएमडी जगदीश चंद्र मौजूद रहे। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत संरक्षक सुरेश मिश्रा, पवन गोयल, संदीप जैन, राकेश सोनी, मुकेश सैनी, रविंद्र सिंह, सीपी राठौड़, हुकुम सिंह, डॉ. विवेक रूंगटा, डॉ. रितु अग्रवाल, राकेश राठी, डॉ. दिनेश गुप्ता, नवल शेखावत, आलोक शर्मा, सुरेंद्र कालरा, मनीष तांबी, हिमेश अग्रवाल, अंशुल जैन, वासु जैन, कीर्ति जैन और मंजीत सिंह ने की।













ग्रैंड ज्यूरी में मुकेश मिश्रा, एकता जैन, डॉ. अरविंद अग्रवाल, मिताली कौर, जैस्मीन राणा, प्रियन सैन और अरशद हुसैन शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का मूल्यांकन व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, रैंप वॉक, कम्युनिकेशन स्किल और सवाल-जवाब के आधार पर किया।








फ्यूजन ग्रुप और रूवी डिजिटल के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि ग्रैंड फिनाले में पहले राउंड में सभी प्रतिभागियों ने निवारा कॉलेज ऑफ डिजाइनिंग के आउटफिट्स में ओपनिंग एक्ट किया। इसके बाद चयनित टॉप-14 प्रतिभागियों ने जेकेजे फैशन के सेमी ब्राइडल और ब्राइडल कलेक्शन को रैंप पर प्रस्तुत किया। अंतिम चरण में टॉप-7 फाइनलिस्ट ने ड्रेसजिला की डिजाइनर माधुरी चेतवानी के खूबसूरत गाउन पहनकर अपनी प्रस्तुति दी।













प्रतियोगिता में परंपरा द ज्वैल्स की ओरिजिनल डायमंड ज्वेलरी तथा शिव ज्वेलर्स के हुकुम सिंह की राजपूती रॉयल ट्रेडिशनल ज्वेलरी भी आकर्षण का केंद्र रही।

फाइनलिस्ट्स का मेकअप और मेकओवर मैजेस्टिक मेकओवर्स की मधुर यादव और उनकी टीम ने किया, जबकि फैशन कोरियोग्राफी शाहरुख ने संभाली। पूरे कार्यक्रम का संचालन राकेश शर्मा ने किया।












मुख्य विजेताओं के अलावा प्रतियोगिता में 28 विशेष टाइटल भी प्रदान किए गए—

  • मिस राजस्थान 2026 टैलेंटेड – कुसुम सोनी
  • बेस्ट पर्सनैलिटी – वंशिका नूनिया
  • कॉन्फिडेंट – अक्षिता तंवर
  • स्पार्कलिंग स्माइल – शगुन राठौड़
  • रैंप वॉक – श्रुति नायक
  • फोटोजेनिक – निहारिका माथुर
  • इटरनल ब्यूटी – निहारिका राठौड़
  • बेस्ट हेयर – अनमोल शेखावत
  • आइकॉनिक आइज़ – अनुष्का माथुर
  • रेडिएंट स्किन – ज्योति चौधरी
  • कंजेनियलिटी – मेघना चौधरी
  • स्टाइल आइकन – सुहानी जैन
  • ब्यूटी विद ब्रेन्स – प्रज्ञा चौधरी
  • विवेशियस – प्राची हिंदुजा
  • मल्टीमीडिया – आराध्या मदान
  • टाइमलेस ब्यूटी – लक्षिता गोदारा
  • बॉडी ब्यूटीफुल – दिव्यांशी जांगिड़
  • फिटनेस फ्रीक – कोमल वर्मा
  • राइजिंग स्टार – पलक शर्मा
  • टॉप मॉडल – जान्हवी कुमावत
  • ग्लैमरस – आशा जांगिड़
  • बेस्ट इन स्पीच – श्रीजा गुप्ता
  • डायनेमिक डीवा – वर्षा शर्मा
  • करिश्मैटिक – नेहा हंसराजानी
  • स्टार ऑफ मिस राजस्थान 2026 – श्रुति कुमारी
  • ब्यूटी विद कॉज़ – आस्था भुटानी
  • रैविशिंग ब्यूटी – खुशी धिनवा
  • एलोक्वेंट – शुभांगी शर्मा




















मिस राजस्थान 2026 का यह ग्रैंड फिनाले केवल सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं बल्कि प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और महिला सशक्तिकरण का मंच बनकर सामने आया। रंगारंग प्रस्तुतियों, शानदार फैशन शो और प्रतिभागियों के बेहतरीन जवाबों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। विजेताओं के सिर ताज सजने के साथ ही प्रतियोगिता का 28वां संस्करण यादगार बन गया।


Previous Post Next Post