ग्रैंड फिनाले से पहले चमके मिस राजस्थान 2026 के टॉप फाइनलिस्ट्स, सब-टाइटल्स से बढ़ा जीत का उत्साह




 जयपुर। राजस्थान के सबसे प्रतिष्ठित और लंबे समय से आयोजित होने वाले ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान 2026 के 28वें संस्करण का ग्रैंड फिनाले आज बी.एम. बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर में भव्य स्तर पर आयोजित होगा। ग्रैंड फिनाले से एक दिन पहले होटल पार्क ओशन में आयोजित प्री-फिनाले इवेंट में प्रतियोगिता की टॉप फाइनलिस्ट्स को पूरे सीजन में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न सब-टाइटल्स से सम्मानित किया गया। इस दौरान मंच पर फैशन, कॉन्फिडेंस, खूबसूरती और व्यक्तित्व का शानदार संगम देखने को मिला।

















आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष मिस राजस्थान को लेकर युवतियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑडिशन से लेकर ग्रूमिंग सेशन, फोटोशूट, टैलेंट राउंड और रैंप वॉक तक हर चरण में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन्हीं सभी राउंड में मिले अंकों और जजों के मूल्यांकन के आधार पर प्री-फिनाले में विभिन्न कैटेगरी के सब-टाइटल्स प्रदान किए गए।
















प्री-फिनाले समारोह के दौरान सभी टॉप फाइनलिस्ट्स अपने-अपने आकर्षक और स्टाइलिश लुक में नजर आईं। किसी ने अपनी रॉयल पर्सनैलिटी से प्रभावित किया तो किसी ने आत्मविश्वास, ग्रेस और रैंप प्रेजेंस से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। सब-टाइटल जीतने वाली प्रतिभागियों के चेहरे पर ग्रैंड फिनाले से पहले आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया।















आयोजकों ने बताया कि आज होने वाला ग्रैंड फिनाले कई मायनों में बेहद खास रहने वाला है। इस बार मंच पर फैशन, परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। फिनाले में तीन विशेष फैशन राउंड आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रतिभागियां अलग-अलग थीम पर तैयार किए गए डिजाइनर आउटफिट्स में अपनी प्रस्तुति देंगी।
















पहले राउंड में निवारा कॉलेज ऑफ डिजाइन के विद्यार्थियों द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए एक्सक्लूसिव डिजाइनर कॉस्ट्यूम्स प्रस्तुत किए जाएंगे। दूसरे राउंड में जेकेजे फैशन का नया और आकर्षक कलेक्शन रैंप पर दिखाई देगा। इसके अलावा पूरे शो में प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट मधु यादव प्रतिभागियों के मेकअप और ग्लैमरस लुक को अंतिम रूप देंगी, जिससे मंच पर हर प्रतिभागी का अलग और आकर्षक अंदाज देखने को मिलेगा।







ग्रैंड फिनाले की सबसे बड़ी विशेषता इस बार परंपरा द ज्वेल्स की रियल डायमंड एवं पारंपरिक जड़ाऊ ज्वेलरी होगी। पहली बार मिस राजस्थान के मंच पर प्रतिभागियां और पूर्व विजेता वास्तविक हीरे की ज्वेलरी पहनकर शाही अंदाज में रैंप वॉक करती नजर आएंगी। इसके साथ ही शिव ज्वेलर्स की पारंपरिक राजस्थानी आभूषण श्रृंखला भी शो का प्रमुख आकर्षण रहेगी। आधुनिक फैशन और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का यह अनूठा मेल दर्शकों को एक अलग अनुभव देगा।








ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों की रैंप वॉक, इंट्रोडक्शन राउंड, प्रश्नोत्तर चरण और फाइनल जजमेंट के बाद मिस राजस्थान 2026 का ताज विजेता के सिर पर सजाया जाएगा। कार्यक्रम में फैशन, मनोरंजन और ग्लैमर से जुड़े कई विशेष आकर्षण भी शामिल रहेंगे।

आयोजकों का कहना है कि मिस राजस्थान केवल एक ब्यूटी पेजेंट नहीं, बल्कि प्रदेश की प्रतिभाशाली युवतियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का एक सशक्त प्लेटफॉर्म है। पिछले 28 वर्षों में इस मंच ने कई ऐसी प्रतिभाएं दी हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का नाम रोशन किया है।

फ्यूजन ग्रुप एवं होटल पार्क ओशन के सहयोग से आयोजित मिस राजस्थान 2026 का यह संस्करण भव्य आयोजन, शानदार फैशन शो, रॉयल डायमंड ज्वेलरी, पारंपरिक राजस्थानी आभूषण और प्रतिभागियों की दमदार प्रस्तुतियों के चलते इस साल का सबसे चर्चित फैशन इवेंट बनने जा रहा है। सभी की निगाहें अब आज शाम होने वाले उस पल पर टिकी हैं, जब राजस्थान को अपनी नई "मिस राजस्थान 2026" मिलेगी।

Previous Post Next Post