जयपुर। मिस राजस्थान 2026 (28वें संस्करण) के ग्रैंड फिनाले का एक्सक्लूसिव फिनाले लुक गुरुवार को होटल पार्क ओशन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान लॉन्च किया गया। इस अवसर पर पहली बार मिस राजस्थान के मंच पर परंपरा द ज्वेल्स की सवा सौ साल पुरानी विरासत से जुड़ी रियल डायमंड और पारंपरिक जड़ाऊ ज्वेलरी का विशेष प्रदर्शन किया गया।
पहले राउंड में निवारा कॉलेज ऑफ डिजाइन के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विशेष परिधानों का फैशन शो होगा, जबकि दूसरे राउंड में जेकेजे फैशन का नया कलेक्शन प्रस्तुत किया जाएगा। पूरे शो में मेकअप आर्टिस्ट मधु यादव का मेकअप लुक आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा शिव ज्वेलर्स के हुकुम सिंह की पारंपरिक ज्वेलरी और परंपरा द ज्वेल्स की रियल डायमंड ज्वेलरी शो की प्रमुख विशेषताएं होंगी।
आयोजकों ने बताया कि मिस राजस्थान केवल सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं, बल्कि प्रदेश की प्रतिभाशाली युवतियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। प्रतियोगिता की विजेता विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट्स में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करती हैं। फ्यूजन ग्रुप एवं होटल पार्क ओशन के सहयोग से आयोजित मिस राजस्थान 2026 का यह 28वां संस्करण प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित और लंबे समय से आयोजित होने वाले ब्यूटी पेजेंट्स में शामिल है।












