जयपुर में आज होगा SC/ST उद्यमियों के लिए बड़ा जागरूकता एवं विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम, सरकारी खरीद और MSME योजनाओं की मिलेगी विस्तृत जानकारी

 



जयपुर, 7 जुलाई। अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) उद्यमियों को सरकारी खरीद, विक्रेता विकास और स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय की पहल नेशनल SC-ST हब (NSSH) के तहत मंगलवार को जयपुर में उद्यमी जागरूकता एवं विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम (Entrepreneur Awareness & Special Vendor Development Programme) आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन द नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NSIC) एवं डालित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (DICCI), राजस्थान चैप्टर के सहयोग से डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी, 13–14, झालाना इंस्टीट्यूशनल एरिया, जयपुर में होगा।


कार्यक्रम का उद्देश्य SC/ST उद्यमियों को केंद्र सरकार की सार्वजनिक खरीद नीति, CPSEs में विक्रेता पंजीकरण, MSME योजनाओं, वित्तीय सहायता, गुणवत्ता मानकों, डिजिटल खरीद प्रणाली, GeM पोर्टल, ई-टेंडरिंग तथा क्षमता निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों को केंद्रीय मंत्रालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (CPSEs), वित्तीय संस्थानों और खरीद एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों से सीधे संवाद करने का अवसर भी मिलेगा।



कार्यक्रम की मुख्य अतिथि MSME मंत्रालय, भारत सरकार की संयुक्त सचिव मर्सी एपाओ होंगी। वहीं NSIC के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एस.एस. आचार्य, DICCI के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव डांगी तथा उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य रोलिंग स्टॉक इंजीनियर शशि किरण विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा MSME मंत्रालय, NSIC, राजस्थान सरकार, विभिन्न केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों (CPSEs), वित्तीय संस्थानों एवं औद्योगिक संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

उद्घाटन सत्र में नेशनल SC-ST हब के महाप्रबंधक उमेश दीक्षित स्वागत उद्बोधन देंगे। इसके बाद राजस्थान एवं गुजरात के प्रभारी कुलदीप सिंह राजपूत नेशनल SC-ST हब की योजनाओं और उद्यमियों के लिए उपलब्ध अवसरों पर विस्तृत प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का आयोजन DICCI राजस्थान चैप्टर के अध्यक्ष देवकीनंदन गोधा अअओके नेतृत्व में किया जा रहा है।

कार्यक्रम में राजस्थान सरकार का उद्योग विभाग, Government e-Marketplace (GeM), भारतीय रेलवे, HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL), न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL), भारतीय खाद्य निगम (FCI), राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड (REIL), सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CIPET), भारतीय स्टेट बैंक (SBI), YES बैंक सहित कई संस्थानों के विशेषज्ञ तकनीकी सत्र लेंगे।

तकनीकी सत्रों में National SC-ST Hub योजना, MSME एवं राज्य सरकार की योजनाएं, CPSEs में Vendor Registration, Public Procurement Policy, GeM Registration एवं e-Tendering, गुणवत्ता मानक, बैंक ऋण एवं वित्तीय सहायता, उद्यमिता विकास तथा Open House Interaction जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान Udyam Registration, GeM Registration, Vendor Registration तथा e-Tendering के लिए विशेष Facilitation Help Desk भी स्थापित की जाएगी, जहां उद्यमियों को ऑन-द-स्पॉट मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में जयपुर एवं आसपास के जिलों से 200 से अधिक SC/ST उद्यमियों, MSMEs, महिला उद्यमियों, स्टार्टअप्स, स्वयं सहायता समूहों और नए उद्यम शुरू करने के इच्छुक युवाओं के शामिल होने की संभावना है।

नेशनल SC-ST हब के अधिकारियों के अनुसार यह पहल भारत सरकार की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसके माध्यम से SC/ST उद्यमियों को सरकारी खरीद प्रणाली से जोड़ने, उनकी क्षमता विकसित करने, वित्तीय जागरूकता बढ़ाने और नए बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी पात्र SC/ST उद्यमियों, MSMEs, स्टार्टअप्स और महिला उद्यमियों से कार्यक्रम में भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं और कारोबारी अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

कार्यक्रम विवरण:

- स्थान: डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी, 13–14, झालाना इंस्टीट्यूशनल एरिया, जयपुर

- दिनांक: 7 जुलाई 2026

- पंजीकरण: प्रातः 9:00 बजे से

- कार्यक्रम: प्रातः 9:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक

Previous Post Next Post