कैमरे के सामने छाया मिस राजस्थान 2026 का ग्लैमर, मिस फोटोजेनिक राउंड में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास

 



जयपुर। राजस्थान के प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान 2026 का मिस फोटोजेनिक राउंड गुरुवार को सीकर रोड स्थित आर चंद्रा पैलेस में आयोजित किया गया। फ्यूजन ग्रुप और रूवी डिजिटल के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से चयनित प्रतिभागियों ने अपने आकर्षक व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और कैमरा प्रेजेंस का शानदार प्रदर्शन किया।





फोटोशूट के दौरान प्रतिभागियों ने अलग-अलग थीम और स्टाइल में कैमरे के सामने पोज़ दिए। प्रसिद्ध फैशन फोटोग्राफर वासु जैन ने अपने कैमरे में प्रतिभागियों के बेहतरीन लम्हों को कैद किया, जबकि मैजेस्टिक मेकओवर्स की मेकअप एक्सपर्ट मधु यादव ने उन्हें आकर्षक कॉकटेल लुक देकर फोटोशूट को और खास बना दिया।




आयोजकों ने बताया कि मिस फोटोजेनिक राउंड प्रतियोगिता का अहम चरण है, जिसमें प्रतिभागियों की कैमरा अपील, अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और फैशन सेंस का मूल्यांकन किया जाता है। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।







कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर चंद्रा के चेयरमैन मुकेश सैनी रहे। इस दौरान आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने मिस राजस्थान 2026 के फिनाले वीक की घोषणा करते हुए बताया कि प्रतिभागियों के लिए ग्रूमिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, फिटनेस, रैंप वॉक और अन्य प्री-फिनाले ट्रेनिंग सेशन आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों का उद्देश्य प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना है।

मिस फोटोजेनिक राउंड के सफल आयोजन के साथ ही प्रतियोगिता अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ चुकी है। आगामी ग्रैंड फिनाले को लेकर प्रतिभागियों और आयोजकों में उत्साह का माहौल है।

Previous Post Next Post