बालोतरा/ जोधपुर, 20 जून। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल शुक्रवार को बालोतरा जिले के कोडुका गांव पहुंचे। उन्होंने 16 जून को भीषण सड़क दुर्घटना में स्व. श्री रेखाराम, स्व. श्री उदाराम, स्व. श्री विशनाराम और स्व. श्री जोगाराम के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
संसदीय कार्य मंत्री ने शोक संतप्त पिता श्री भंवरलाल मेघवाल और परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा एक ही परिवार के चार युवाओं का चले जाना एक ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है। इस असीम दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा संकट की इस घड़ी में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के संवेदनशील नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान श्री बालाराम मूंढ़, श्री भरत मोदी साथ रहे।