जोधपुर, 19 जून। केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शनिवार, 20 जून को जोधपुर प्रवास पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री शेखावत प्रातः 7.30 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे तथा प्रातः 7.50 बजे अजीत कॉलोनी पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे प्रातः 11.15 बजे मथुरादास माथुर अस्पताल के सामने स्थित डेंटल महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रातः 11.45 बजे वे उम्मेद अस्पताल में 553 बेड के पीजी छात्रावास का उद्घाटन करेंगे तथा दोपहर 12.15 बजे उम्मेद अस्पताल में स्थापित नई एमआरआई मशीन का लोकार्पण करेंगे।
इसके उपरांत दोपहर 12.30 बजे से केएन चेस्ट अस्पताल में नवीन ओपीडी भवन एवं पार्किंग तथा एसएन मेडिकल कॉलेज में पिकलबॉल स्पोर्ट्स कोर्ट का उद्घाटन करेंगे।
श्री शेखावत दोपहर 12.55 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा दोपहर 1.25 बजे मुंबई, महाराष्ट्र के लिए प्रस्थान करेंगे।
––00––