जोधपुर, 20 जुन ,बीजों ग्रीष्म ऋतू के लिए जल भंडारण एवं विद्युत व्यवधान के दृष्टिगत तथा जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाईप लाईनों के आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिए 22 जून को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बन्द रहेगी ।
अतः जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 22 जून को होने वाली जलापूर्ति 23 जून को तथा 23 जून को होने वाली जलापूर्ति 24 जून को की जावेगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत जोधपुर के अधीक्षण अभियंता श्री राजेन्द्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर, एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 22 जून को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 23 जून को की जाने वाली जलापूर्ति 24 जून को एवं 24 जून को की जाने वाली जलापूर्ति 25 जून को होगी।
––00––