राज्य सरकार के पदोन्नति आदेशों के तहत कल 18.06.2026 को जे के लोन चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. आर.एन सेहरा जी ने नावरिया को पद और कार्य ग्रहण करवाया ।नीलम नावरिया को राज्य सरकार की माँ योजना को अपनी यूनिट में बेहतर तरीके से संचालित करने पर चिकित्सा अधीक्षक द्वारा प्रशंसा पत्र एवं मोमेंटो दे कर सम्मानित किया जा चुका है ।इनकी मरीजों के प्रति समर्पण ,बेहतर प्रबंधन ,उत्तम बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट एवं रात्रिकालीन सुपरवाइजर की ड्यूटी के दौरान अस्पताल के फेब्रिकेटेड वार्ड एवं icu में आग लगने की घटना को बहुत ही अच्छे तरीके से मैनेज करने पर बिना किसी जनहानि के राज्य स्तर पर इन्हें चिकित्सा शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार द्वारा प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया जा चुका है ।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राजस्थान सरकार द्वारा फ्लोरेंस नाइटेंगल राज्य स्तरीय अवार्ड , मोमेंटो दे कर सम्मानित किया जा चुका है । राज्य महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्य स्तरीय विशिष्ट महिला सम्मान प्रदान किया गया ।
नावरिय को सवाई मानसिंह महाविद्यालय द्वारा 26 जनवरी को उत्तम सफाई व्यवस्था,स्वच्छ शौचालय,एवं बेस्ट बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन हेतु प्रथम चल वैजयंती पुरस्कार एवं ट्रॉफी दे कर कॉलेज प्रिंसिपल द्वारा सम्मानित किया जा चुका है ।