‘
जयपुर, 19 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में योग प्रशिक्षिका नीरू शर्मा सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वे नियमित योगाभ्यास के माध्यम से अपने क्षेत्र के युवाओं को योग से जुड़ने और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
योग प्रशिक्षिका नीरू शर्मा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे मोबाइल और डिजिटल दुनिया में सीमित रहने के बजाय अपने स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन कुछ समय योग को दें। उनका मानना है कि स्वस्थ युवा ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सभी लोगों को मिलकर उत्साह और भव्यता के साथ मनाना चाहिए, ताकि योग का सकारात्मक संदेश देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया तक पहुंचे। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर ले, तो स्वस्थ और निरोग समाज का सपना साकार किया जा सकता है।



