जयपुर की सुमन कुमावत ने वर्ल्ड मुए थाई चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, देश का बढ़ाया मान

 




जयपुर। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में 16 से 26 जून 2026 तक आयोजित आईएफएमए सीनियर वर्ल्ड मुए थाई चैंपियनशिप में जयपुर की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुमन कुमावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर भारत और राजस्थान का नाम रोशन किया।


सुमन कुमावत की इस उपलब्धि पर इंडियन मुए थाई एसोसिएशन के महासचिव डॉ. श्रीराम चौधरी ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि सुमन ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भारत के लिए और अधिक पदक जीतेंगी।

सुमन की इस उपलब्धि से खेल जगत में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता से राजस्थान के युवा खिलाड़ियों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।

Previous Post Next Post