जयपुर में आयोजित हुआ RCWS मैंगो फेस्टिवल 2026,आम की दुर्लभ प्रजातियों जयपुर में आमों की महक के बीच सजा RCWS मैंगो फेस्टिवल, उमड़ी लोगों की भीड़*




जयपुर। RCWS द्वारा आरआईसी (RIC) स्थित मल्टीपरपज हॉल में मैंगो फेस्टिवल 2026 का सफल आयोजन किया गया। फेस्टिवल में 20 से अधिक दुर्लभ एवं लोकप्रिय आमों की प्रजातियों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें लाल मुनीर, गुलाब खास, हिमसागर, रसोल, बनाना आम, टपका और केसर सहित कई विशेष किस्में शामिल रहीं। आम प्रेमियों ने विभिन्न प्रजातियों के आमों का स्वाद लिया और उनकी विशेषताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।





हिमसागर, गुलाब खास, टपका और केसर आम लोगों की विशेष पसंद बने रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगाचार्य ढाकाराम सापकोटा रहे। उन्होंने स्वास्थ्य, योग और संतुलित जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष चर्चा भी आयोजित की गई। इस अवसर पर नारायणा हॉस्पिटल से डॉ. बलविंदर सिंह वालिया, निम्स यूनिवर्सिटी की डायरेक्टर शोभा तोमर रेलवे अधिकारी कैप्टन शशि किरण तथा मनोज मुद्गल, अलका गौड़, निमीशा भट्ट और सुमित तिवारी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। नारायण हॉस्पिटल की ओर से स्वास्थ्य से जुड़े विषय वहीं एक्सिस बैंक की ओर से बैंक प्रणाली वित्तीय प्रबंधन संबंधी चर्चा की गई।



















फेस्टिवल की मुख्य आयोजक संयोगिता राठौर ओर कविता कुड़ीवाल ने बताया कि मैंगो फेस्टिवल का उद्देश्य केवल आमों की विभिन्न प्रजातियों को प्रदर्शित करना ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य






फेस्टिवल में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न महिला उद्यमियों के स्टॉल भी लगाए गए, जहां उन्होंने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही आम से तैयार विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन एवं रेसिपीज़ भी प्रदर्शित की गईं, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा।कार्यक्रम की मुख्य आयोजक संयोगिता राठौर एवं कविता कुड़ीवाल रहीं, जबकि डॉ दीपम शर्मा और शगुन दलवी ने सह-आयोजक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।










ओनारिका एंटरटेनमेंट, एम्प्रेस क्लब एवं क्वींस क्लब के सहयोग से आयोजित मैंगो क्वीन प्रतियोगिता कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। प्रतियोगिता में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को मैंगो क्वीन के रूप में सम्मानित किया गया।





वहीं ड्रीम इफेक्ट फाउंडेशन के बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं और कौशल का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन के दौरान आमों की विभिन्न किस्मों, स्वास्थ्य संवाद, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

Previous Post Next Post