जयपुर। राजधानी जयपुर के चित्रकूट स्टेडियम में आयोजित 'द आयरन क्वींस मैराथन 2026' में 1000 से अधिक महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य, फिटनेस और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। देशभक्ति के नारों, जोश और उत्साह से सराबोर इस आयोजन में महिलाओं ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प भी लिया।
मैराथन का आयोजन सनातन मातृशक्ति मंडल और द सुपर एंजल्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। पूरे आयोजन का ग्राउंड मैनेजमेंट ऑरा इवेंट्स ने संभाला, जबकि कार्यक्रम की विजुअल ब्रांडिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग वैशाली राठौड़ ने की।
कार्यक्रम को होप मदर एंड चाइल्ड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कल्याण ज्वेलर्स, तालुका फैशन्स, प्लेयोगा और चार्ट ग्रुप सहित कई संस्थानों का सहयोग मिला। वहीं हाउस ऑफ अकाई, देवी इवेंट्स, यशवंत डेंटल क्लिनिक, सेंक्चुरी स्पोर्ट्स एकेडमी, डिविस ज्वेल्स और अन्य सहयोगी संस्थाओं ने प्रतिभागियों के लिए स्वास्थ्य, पोषण और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं।
इसके साथ ही, कार्यक्रम को और अधिक सुदृढ़ बनाने में "हाउस ऑफ अकाई" (House of AÇAI), 'देवी इवेंट्स' (कविता राजोरिया), 'यशवंत डेंटल क्लिनिक', 'सेंक्चुरी स्पोर्ट्स एकेडमी' (संतोष राठौड़), 'डिविस जूवेल्स' (Divis Jewels) और प्रसिद्ध हीलर 'रिंची टैरो कार्ड रीडर' जैसी सहयोगी संस्थाओं ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई, जिन्होंने प्रतिभागियों के लिए न्यूट्रिशन, रिफ्रेशमेंट्स और अन्य विशेष सुविधाएं सुनिश्चित कीं।
आयोजन की विशेष पहल के तहत श्री हरी प्रिया निकुंज सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी प्रतिभागियों और अतिथियों को निःशुल्क पौधों का वितरण किया गया।
मैराथन से पहले प्रतिभागियों के लिए ऊर्जावान जुम्बा वॉर्म-अप सेशन आयोजित किया गया। दौड़ के बाद कालका पेट्रोलिंग टीम ने महिलाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर सिखाए, जबकि ए टू जेड योग स्कूल की ओर से 'ताली योग' सत्र आयोजित किया गया
वालंटियर्स का सराहनीय योगदान:
हजारों की इस भीड़ को सुव्यवस्थित रखने और आयोजन को पूरी तरह सफल बनाने में समर्पित वालंटियर्स की टीम ने दिन-रात एक कर दिया। मुख्य सहयोगी और वालंटियर टीम के रूप में सुनीता पुरोहित, संतोष सुरोलिया, श्वेता खंडेलवाल, सुनीता किला, कीर्ति कृपलानी और चित्रा ने पूरी मुस्तैदी से ग्राउंड पर मोर्चा संभाला और व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखा।
समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को 'आयरन क्वींस' के रूप में ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में वालंटियर्स की टीम ने व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संभाला। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, सहयोगी संस्थाओं और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी महिला स्वास्थ्य, फिटनेस और सशक्तिकरण के लिए ऐसे आयोजन जारी रखने का संकल्प दोहराया।