जयपुर के सबसे बड़े लेहरिया महोत्सव का पोस्टर लॉन्च, महिलाओं में दिखा उत्साह



जयपुर। एम्प्रेस क्लब द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में राजस्थान के सबसे बड़े लेहरिया महोत्सव के पोस्टर का भव्य लॉन्च किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आगामी लेहरिया फेस्ट को लेकर अपनी खुशी एवं उत्सुकता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्षा ने महिलाओं को स्वस्थ एवं सुंदर त्वचा की देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने स्किन केयर के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया। वहीं, बेलियस की ओर से रजनी ने उपस्थित महिलाओं को स्किन स्पेशलिस्ट प्रोडक्ट्स और उनके लाभों की विस्तृत जानकारी दी।



इस अवसर पर एम्प्रेस क्लब की पूरी फाउंडेशन टीम मौजूद रही। साथ ही जयपुर के विभिन्न क्लबों के डायरेक्टर्स ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

एम्प्रेस क्लब की संस्थापक खुशबू शर्मा ने बताया कि प्रस्तावित लेहरिया महोत्सव जयपुर का सबसे बड़ा लेहरिया उत्सव होगा। इसमें मेहंदी, मनोरंजन, मस्ती, आकर्षक प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक गतिविधियां और सेलिब्रिटी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है, साथ ही उन्हें मनोरंजन और उत्सव का यादगार अनुभव प्रदान करना भी है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में आगामी लेहरिया फेस्ट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने इस आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Previous Post Next Post