उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं से उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया।
जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने पानी, बिजली, सड़क, अतिक्रमण सहित कई अन्य जनहित से जुड़े मुद्दे उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखे। इस दौरान दिया कुमारी ने सभी लोगों से आत्मीयता के साथ संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
उपमुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से आमजन की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
जनसुनवाई के दौरान आमजन ने अपनी बात सीधे उपमुख्यमंत्री तक पहुंचाने के अवसर की सराहना की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।