जयपुर।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मोदी सरकार के 12 सफलतम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे जनसंपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत आज नांगल मंडल में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रबुद्ध जनों से आत्मीय एवं स्नेहिल भेंट की।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश विष्णु दत्त मिश्रा, राजस्थान पेंशन समाज उपशाखा झोटवाड़ा के अध्यक्ष गोपाल भारद्वाज, रिटायर्ड आर्मी डिप्टी कमांडेंट अनूप सिंह राठौड़, रिटायर्ड आर्मी कैप्टन शीशराम चौधरी तथा व्यवसायी एवं किसान सत्यनारायण शर्मा से संवाद किया।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प पर सार्थक चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में इन प्रबुद्ध जनों के योगदान की सराहना करते हुए उनके अनुभवों और सुझावों को भी सुना।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है तथा विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है