जयपुर, 13 जून। राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) की एडहॉक कमेटी के संयोजक डॉ. Mohit Jaswant Yadav एवं सदस्य Ashish Tiwari ने शुक्रवार को दिल्ली बाईपास स्थित चौंप में निर्माणाधीन आरसीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान आरसीए के पिच क्यूरेटर Taposh Chatterjee तथा स्टेडियम निर्माण से जुड़े विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान कमेटी ने स्टेडियम की वर्तमान स्थिति, पूर्व में हुए निर्माण कार्यों, साइट प्लान और नक्शे का अवलोकन किया। संयोजक डॉ. मोहित जसवंत यादव ने कहा कि कमेटी का उद्देश्य प्रदेश के खेल प्रेमियों को विश्वस्तरीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात देना है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma के नेतृत्व में अगले दो वर्षों में स्टेडियम निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे राज्य में खेलों के विकास को नई दिशा मिलेगी।
एडहॉक कमेटी सदस्य आशीष तिवाड़ी ने कहा कि निर्माण कार्य को शीघ्र दोबारा शुरू कराने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। विशेषज्ञों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद स्टेडियम परियोजना को गति देने की रणनीति तैयार की गई है ताकि आगामी दो वर्षों में इसका उद्घाटन किया जा सके।
सीनियर कॉल्विन शील्ड: पहले दिन के मुकाबलों का हाल
जयपुर बनाम उदयपुर
जयपुर पहली पारी में 208 रन पर ऑलआउट हो गया। आयुष अमेरिया (51), रोहन राजभर (49) और शुभम शर्मा (43) ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। उदयपुर की ओर से मोहित जैन और अनिरुद्ध सिंह ने चार-चार विकेट लिए।
नागौर बनाम सीकर
नागौर की टीम 163 रन पर सिमट गई। जवाब में सीकर ने दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट पर 59 रन बनाए। नागौर के लिए भगवान सिंह ने तीन विकेट झटके।
जालोर बनाम बीकानेर
जालोर ने पहली पारी में 192 रन बनाए, जिसमें आर्यन जैन ने शानदार 116 रन की शतकीय पारी खेली। जवाब में बीकानेर ने बिना विकेट खोए 37 रन बना लिए।
चूरू बनाम करौली
चूरू की टीम 89 रन पर ऑलआउट हो गई। करौली ने जवाब में 5 विकेट पर 151 रन बनाकर बढ़त हासिल कर ली। अमित भारद्वाज ने 72 रन और जतिन शर्मा ने नाबाद 30 रन बनाए। करौली की ओर से अमन मीणा और अतर सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए।
राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर कॉल्विन शील्ड प्रतियोगिता के सुपर लीग मुकाबलों में पहले दिन ही खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया।
