राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों हेतु निगम बसों में दी जाने वाली निःशुल्क यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाये जाने एवं निःशुल्क यात्रा का सत्यापन किये जाने हेतु निगम द्वारा नई व्यवस्था लागू की हुई है ।
प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों को सर्वप्रथम परीक्षा दिनांक से 36 घंटे पूर्व रोडवेज वेबसाईट https://transport.rajasthan.gov.in/rsrtc पर अपना पंजीकरण करना होगा पोर्टल पर अभ्यर्थियों को अपना परीक्षा प्रवेश पत्र अपलोड करना होगा उसके पश्चात OTP आधारित सत्यापन किया जावेगा । 36 घंटे पश्चात निःशुल्क यात्रा हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया स्वतः ही बंद हो जाएगी पंजीकृत अभ्यर्थियों के रोल नम्बरों को निगम की ETIM डेटाबेस से सिंक किया जाएगा इससे निगम वाहन के परिचालकों के पास नवीनतम पंजीकृत डेटा उपलब्ध रहेगा । परिचालक को यात्रा के दौरान टिकट काटते समय परीक्षा प्रवेश पत्र के रोल नम्बंर से पंजीकृत डेटा मिलाना होगा । उक्त प्रक्रिया से जहां निगम बसों में यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों की यात्रा का सत्यापन किया जा सकेगा साथ ही निगम को पंजीकृत निगम बसों में निःशुल्क यात्रा हेतु रजिस्ट्रेशन कराये गये अभ्यर्थियों के सम्बंध में पूर्व में सटीक जानकारी एवं आवश्यक व्यवस्था करने में भी सुविधा होगी तथा फर्जीवाडे पर भी रोक लगेगी।