जयपुर। फ्यूजन ग्रुप एवं वी सरोवर पोर्टिको के सहयोग से आयोजित राजस्थान के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित, भारत सरकार से पंजीकृत ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान 2026 के फिनाले मंथ का 11वां दिन ग्रूमिंग एवं विशेष प्रशिक्षण सत्रों के नाम रहा।
मिस राजस्थान की डायरेक्टर एकता जैन ने बताया कि एमआई रोड स्थित वी सरोवर पोर्टिको में आयोजित विशेष टेबल एटीकेट्स सेशन में मिस राजस्थान के मेंटर एवं टेबल एटीकेट्स एक्सपर्ट यतेंद्र नेगी ने फाइनलिस्ट प्रतिभागियों को औपचारिक भोजन शिष्टाचार की बारीकियां सिखाईं।
सेशन के दौरान यतेंद्र नेगी ने प्रतिभागियों को छुरी-कांटे के सही उपयोग, डाइनिंग टेबल पर व्यवहार, ग्लास पकड़ने के तरीके, भोजन के दौरान मोबाइल फोन के उपयोग से बचने, अतिरिक्त नमक के प्रयोग को टालने तथा लंच और डिनर टेबल पर अपनाए जाने वाले प्रोफेशनल एटीकेट्स की विस्तृत जानकारी दी।
आयोजक योगेश मिश्रा एवं निमिषा मिश्रा ने बताया कि मिस राजस्थान का यह 28वां संस्करण है और फिनाले मंथ की शुरुआत हो चुकी है। एक महीने तक चलने वाली ग्रूमिंग प्रक्रिया में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देकर प्रतिभागियों को निखार रहे हैं।
उन्होंने बताया कि फिनाले वीक के दौरान सभी 28 फाइनलिस्ट जयपुर में एक साथ रहेंगी। इस दौरान नौ दिनों तक ग्रूमिंग, ट्रेनिंग, इंटरैक्टिव सेशंस और विभिन्न सब-टाइटल इवेंट्स का आयोजन किया जाएगा।
मिस राजस्थान 2026 का ग्रैंड फिनाले 4 जुलाई को बी.एम. बिरला ऑडिटोरियम, जयपुर में आयोजित होगा। फिनाले में जेकेजे फैशन अपने पारंपरिक डिजाइनों का प्रदर्शन करेगा, जबकि शिव ज्वेलर्स की पारंपरिक एवं राजपूती ज्वेलरी और परम्परा द ज्वैल्स की डायमंड ज्वेलरी कलेक्शन भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
Tags
Jaipur













