यूएफसी जिम इंडिया का जयपुर में विस्तार, जगतपुरा को मिला विश्वस्तरीय फिटनेस हब फिटनेस प्रेमियों के लिए बड़ी सौगात, जगतपुरा में लॉन्च हुआ यूएफसी जिम 20 हजार वर्गफुट में तैयार हुआ अत्याधुनिक यूएफसी जिम, जगतपुरा में हुआ शुभारंभ

 



जयपुर। विश्व की अग्रणी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) संस्था यूएफसी के आधिकारिक फिटनेस ब्रांड यूएफसी जिम इंडिया ने राजधानी जयपुर के जगतपुरा क्षेत्र में महल रोड स्थित अपैरल पार्क के निकट अपने दूसरे प्रीमियम फिटनेस क्लब का भव्य शुभारंभ किया। इससे पहले कंपनी का पहला सेंटर मानसरोवर में शुरू किया गया था, जिसे शहरवासियों से शानदार प्रतिक्रिया मिली।

करीब 20 हजार वर्गफुट में फैला यह अत्याधुनिक फिटनेस सेंटर आधुनिक फिटनेस, एमएमए ट्रेनिंग, फंक्शनल फिटनेस, ग्रुप एक्सरसाइज, न्यूट्रिशन और रिकवरी सुविधाओं का एक संपूर्ण केंद्र होगा। यहां सदस्यों को यूएफसी जिम की विश्व प्रसिद्ध “ट्रेन डिफरेंट” फिलॉसफी के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाएगी।


क्लब में लाइफ फिटनेस और हैमर स्ट्रेंथ के प्रीमियम कार्डियो एवं स्ट्रेंथ उपकरण, यूएफसी स्टाइल ऑक्टागॉन बॉक्सिंग बैग रैक से सुसज्जित एमएमए ट्रेनिंग जोन, विशाल फंक्शनल ट्रेनिंग एरिया और आधुनिक पिलेट्स स्टूडियो जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा डेली अल्टीमेट ट्रेनिंग, फाइट फिट, बॉक्सिंग कंडीशनिंग और किकबॉक्सिंग कंडीशनिंग जैसे यूएफसी जिम के सिग्नेचर प्रोग्राम भी संचालित किए जाएंगे।



फिटनेस प्रेमियों के लिए टीआरएक्स, कोर ब्लास्ट, स्पिनिंग, योगा, जुम्बा और बॉलीवुड डांस जैसी ग्रुप फिटनेस क्लासेज भी उपलब्ध रहेंगी। वहीं रिकवरी के लिए स्पा, कोल्ड प्लंज, चिल्ड शॉवर्स, इन्फ्रारेड सॉना, स्टीम और शॉवर सुविधाएं भी दी गई हैं। हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा देने के लिए आर्मबार कैफे में साइंस बेस्ड न्यूट्रिशन विकल्प भी उपलब्ध होंगे।


नेतृत्व ने जताया विश्वास

यूएफसी जिम इंडिया के चेयरमैन फरज़ाद पालिया ने कहा कि मानसरोवर सेंटर की सफलता ने जयपुर के फिटनेस कल्चर को नई दिशा दी है। जगतपुरा जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र में नया सेंटर लोगों को विश्वस्तरीय फिटनेस अनुभव प्रदान करेगा।

यूएफसी जिम इंडिया के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक इस्तियाक अंसारी ने कहा कि यह विस्तार उभरते शहरी क्षेत्रों तक प्रीमियम फिटनेस सुविधाएं पहुंचाने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह केवल जिम नहीं बल्कि एक संपूर्ण फिटनेस और रिकवरी डेस्टिनेशन है।



यूएफसी जिम के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट – इंटरनेशनल फ्रेंचाइज एंड ग्लोबल फिटनेस ऑपरेशंस डॉनी ओलिवर ने कहा कि भारत यूएफसी जिम के लिए सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक बाजारों में से एक है और जयपुर में दूसरे सेंटर का उद्घाटन यहां बढ़ती फिटनेस जागरूकता का प्रमाण है।


यूएफसी जिम जगतपुरा की डायरेक्टर सीए काजोल पलसानिया ने कहा कि अत्याधुनिक उपकरणों, सिग्नेचर ट्रेनिंग प्रोग्राम्स और विश्वस्तरीय रिकवरी सुविधाओं के साथ यह सेंटर देश के सर्वश्रेष्ठ फिटनेस केंद्रों को चुनौती देने वाला अनुभव देगा।




भारत में तेजी से विस्तार

यूएफसी जिम वर्तमान में भारत के 8 शहरों में 10 फिटनेस क्लब संचालित कर रहा है और वर्ष 2026 में मुंबई, पुणे, जयपुर, जम्मू, चेन्नई, हैदराबाद और शिलांग सहित कई शहरों में नए क्लब शुरू करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी का लक्ष्य वर्ष 2033 तक भारत के 60 से अधिक शहरों में 100 से ज्यादा यूएफसी जिम क्लब स्थापित करना है।







लॉन्च समारोह में जुटीं कई नामी हस्तियां

लॉन्च समारोह में एयू बैंक के एमडी एवं डायरेक्टर संजय अग्रवाल, यूएफसी जिम इंडिया के संस्थापक इस्तियाक अंसारी, वाइस प्रेसिडेंट संयोगिता रामनन, डायरेक्टर सीए काजोल पलसानिया एवं घनश्याम यादव, विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़, राजस्थान ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजस्वी सिंह गहलोत, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अनिकेत चौधरी, अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर मुकेश चौधरी तथा राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग पदक विजेता रेणु चौधरी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस भव्य लॉन्चिंग समारोह का सफल आयोजन एरिस इंडिया की हर्षिका पारीक और उनकी टीम द्वारा किया गया।

Previous Post Next Post