व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, किरण क्रांति फाउंडेशन ने दी आर्थिक सहायता

 



जयपुर/दिल्ली।
किरण क्रांति फाउंडेशन के नेतृत्व में राजस्थान विंग के अध्यक्ष एवं प्रभारी हरदीप सिंह शैलूजा द्वारा मनोनीत राजस्थान विंग के प्रथम जनरल सेक्रेटरी डॉ. पंकज राज मेवाड़ा के साथ मिलकर इंडियन व्हीलचेयर प्रीमियर लीग (IWPL) की टीम से मुलाकात की गई। यह टीम देशभर में व्हीलचेयर क्रिकेट के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है और यह साबित कर रही है कि विकलांगता किसी भी व्यक्ति की सफलता में बाधा नहीं बन सकती।

इस अवसर पर दिल्ली में सेमीफाइनल मुकाबला खेलने जा रही राजस्थान रजवाड़ा टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। फाउंडेशन की ओर से खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके हौसले को और मजबूती देने का प्रयास किया गया।



किरण क्रांति फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. किरण देवल ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ व्हीलचेयर पर बैठकर क्रिकेट खेलना उनके जीवन के सबसे प्रेरणादायक अनुभवों में से एक रहा। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपने जज्बे, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर यह साबित किया है कि यदि व्यक्ति की इच्छाशक्ति मजबूत हो तो वह किसी भी चुनौती को पार कर सकता है।

डॉ. देवल ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं, बल्कि जीवन को नई दिशा देने वाली चुनौती है। उन्होंने समाज से अपील की कि ऐसे खिलाड़ियों का सहयोग करें और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें। उन्होंने विश्वास जताया कि यह खिलाड़ी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।

इस दौरान डॉ. किरण देवल ने डॉ. पंकज राज मेवाड़ा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके साथ बिताया गया समय उनके जीवन की अमूल्य यादों में शामिल रहेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी वह इन खिलाड़ियों के समर्थन और प्रोत्साहन के लिए हर संभव प्रयास करती रहेंगी।


Previous Post Next Post