जयपुर। फ्यूजन ग्रुप द्वारा वी सरोवर के सहयोग से आयोजित राजस्थान के सबसे बड़े एवं प्रतिष्ठित, भारत सरकार से रजिस्टर्ड ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान 2026 के फिनाले मंथ की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में एमआई रोड स्थित होटल वी सरोवर के जनरल मैनेजर यतेंद्र नेगी प्रतिभागियों को टेबल एटीकेट्स और प्रोफेशनल डाइनिंग बिहेवियर की विशेष ट्रेनिंग देंगे।
आयोजक योगेश मिश्रा एवं निमिषा मिश्रा ने बताया कि मिस राजस्थान प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को एक माह की व्यापक ग्रूमिंग एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रदान की जाती है। फिनाले वीक के दौरान चयनित 28 प्रतिभागी जयपुर में रहकर विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेंगी। सात दिनों तक चलने वाले इस विशेष कार्यक्रम में ग्रूमिंग सेशन, ट्रेनिंग वर्कशॉप, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट क्लासेज और विभिन्न सब-टाइटल इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा सके।
प्रतियोगिता का भव्य ग्रैंड फिनाले 4 जुलाई को बी.एम. बिरला ऑडिटोरियम, जयपुर में आयोजित होगा। फिनाले में जेकेजे फैशन, शिव ज्वेलर्स और परम्परा द ज्वैल्स अपने विशेष कलेक्शन का भव्य प्रदर्शन करेंगे।
वहीं, ड्रेसजीला की प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर माधुरी चेतावनी ग्रैंड फिनाले में टॉप-7 प्रतिभागियों के लिए अपने एक्सक्लूसिव डिजाइन प्रस्तुत करेंगी। इन्हीं विशेष डिजाइनों में सजी प्रतिभागियों के बीच मिस राजस्थान 2026 के विजेता ताज की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। यह आयोजन फैशन, ग्लैमर और प्रतिभा का शानदार संगम साबित होगा।
.png)