जयपुर। वेडिंग और इवेंट इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित आयोजनों में शामिल इंटरनेशनल वेडिंग एंड टूरिज्म कॉन्क्लेव (आईडब्लूटीसी) का तीसरा सीजन 19 और 20 जुलाई को कूकस स्थित Fairmont Jaipur में आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय इस भव्य आयोजन में देश-विदेश से 600 से अधिक इवेंट प्रोफेशनल्स, वेडिंग प्लानर्स, डेस्टिनेशन एक्सपर्ट्स और उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां भाग लेंगी।
आयोजक ने बताया कि आईडब्लूटीसी एक अनूठे “5-इन-1” कॉन्सेप्ट पर आधारित आयोजन है, जिसके अंतर्गत इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, ब्राइडल एग्जीबिशन, ब्राइडल फैशन शो, मॉक बारात और वेडिंग इंडिया अवॉर्ड्स का आयोजन किया जाएगा। वेडिंग इंडिया अवॉर्ड्स के माध्यम से वेडिंग एवं इवेंट इंडस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रोफेशनल्स को सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन में देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित वक्ता और विशेषज्ञ शामिल होंगे। इनमें , तथा सहित वेडिंग इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहेंगी। वहीं समेत विभिन्न देशों के प्रतिनिधि और इंटरनेशनल प्रेसिडेंट्स भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
आयोजकों के अनुसार पिछले सीजन में 300 से अधिक इवेंट प्रोफेशनल्स शामिल हुए थे, जिससे इंडस्ट्री को नए अवसर मिले थे। इस बार प्रतिभागियों की संख्या दोगुनी होने जा रही है, जिससे नेटवर्किंग, बिजनेस एक्सपेंशन और नए सहयोग की संभावनाओं को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।
हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री द्वारा आयोजन के पोस्टर का अवलोकन किए जाने के बाद आयोजन को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। आईडब्लूटीसी सीजन-3 को वेडिंग, टूरिज्म और इवेंट इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है, जो जयपुर की पहचान को वैश्विक वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में और मजबूत करेगा।
