जयपुर, 15 जून। असम के जोरहाट में भारतीयवायु सेना के एएन-32 विमान हादसे में शहीद हुए अग्निवीर वायु श्री खेमाराम कुमावत का पार्थिव शरीर सोमवार को विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट लाया गया। इस अवसर पर विधि मंत्री श्री जोगाराम पटेल, जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, जिला कलक्टर श्री संदेश नायक, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जय राठौड़ ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीद खेमाराम कुमावत के अदम्य साहस, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण एवं सर्वाेच्च बलिदान को नमन किया तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
श्री जोगाराम ने बताया कि शहीद खेमाराम कुमावत ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। उनका त्याग और समर्पण सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा
इसके पश्चात सैन्य सम्मान के साथ शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पांचोटा, जिला डीडवाना-कुचामन लाया गया।