राजस्थान कल्चरल फैशन शो 2026 का भव्य आयोजन, निकिता सिंह और अंकिता सोलंकी ने जीता खिताब

 



जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर के जगतपुरा स्थित होटल इकाना में गोल्ड इवेंट्स द्वारा आयोजित "राजस्थान कल्चरल फैशन शो एंड फैशन पेजेंट" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए 50 से अधिक प्रतिभागियों ने रैंप पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राजस्थानी संस्कृति और आधुनिक फैशन का खूबसूरत संगम प्रस्तुत किया।


आयोजक राज शर्मा, राहुल शर्मा एवं सेम ओबेरॉय ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। विभिन्न राउंड्स के बाद निर्णायकों ने विजेताओं की घोषणा की।



मिसेज कैटेगरी में निकिता सिंह ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि खुशी शर्मा फर्स्ट रनर-अप और सोनाली राठौर सेकंड रनर-अप रहीं।

मिस कैटेगरी में अंकिता सोलंकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का ताज अपने नाम किया। स्नेहा सिंघल फर्स्ट रनर-अप और अनुष्का भारद्वाज सेकंड रनर-अप चुनी गईं।



वहीं मिस्टर कैटेगरी में हेमराज सारावत विजेता बने, जबकि कमल खींची और सय्यद अली क्रमशः फर्स्ट एवं सेकंड रनर-अप रहे।

कार्यक्रम की ब्रांड एंबेसडर एस्ट्रो टॉक की प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य सिमरन कौर रहीं। फैशन शो में डिजाइनर असपाक खान के ब्रांड "जेनबस बाय असपाक खान" के विशेष कलेक्शन ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतिभागियों का मेकओवर उन्नति मेकअप आर्टिस्ट टीम द्वारा किया गया। शो की कोरियोग्राफी योगिता शाखला और रूबी खान ने की, जबकि सृष्टि राजपुरोहित ने अपनी प्रभावशाली एंकरिंग से पूरे कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा। फोटोग्राफी की जिम्मेदारी सुहान खान ने निभाई। कार्यक्रम में करण प्रोडक्शन हाउस के सीईओ अंकेश माथुर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।




इस अवसर पर फैशन शो के साथ-साथ राजस्थान की संस्कृति, कला, सामाजिक सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 21 से अधिक प्रतिभाओं को "इंडियन प्राइड अवार्ड" से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में अंकेश माथुर, डॉ. गोविंद सिंह, तनुराग माथुर, सुनील कुमार साहू, आंचल पुरी, प्रीति फौजदार, सुनेत्रा, नरेंद्र वर्मा, रवि नैनपुरिया, सुहान खान, पंखुड़ी तिवारी, गरिमा चौहान, पूजा शर्मा, रमेश शारदा, आशीष राजपूत, किशोर गीठाला, सुमित तिवारी, शुभम खंडेलवाल, संजीव चंद्रावत, नंदकिशोर भिंडा, पवन सैन, मोहित सेन, भावेश अरोरा, तपेश जांगिड़, रिंकी जांगिड़, कृष्ण सैनी एवं हर्ष मुद्गल सहित अनेक प्रतिभाएं शामिल रहीं।





कार्यक्रम में अमन वर्मा, चिराग तपस्वी मिश्रा, सरिता शेरसिया, एडवोकेट शिव जोशी, वीरेंद्र सैनी, सागर वर्मा, निशा वर्मा, प्रभा स्वर्णकार, प्रियांशी चौकसे, चेल्सी तंवर, माधुरी कुमार, दौलत शर्मा, शैलजा बंसल, शालू मेहरा, सपना फुटेला, ज्योति ब्रह्मभट, डॉ. सुनीता जैन, अरविंद सोनी एवं तुलसी सोनी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

रंगारंग प्रस्तुतियों, फैशन, संस्कृति और सम्मान समारोह से सजे इस आयोजन ने उपस्थित दर्शकों को देर रात तक मंत्रमुग्ध कर दिया।

Previous Post Next Post