मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर शहरी सेवा शिविर बने सुशासन की नई पहचान मौके पर समाधान, नागरिकों का बढ़ा विश्वास — 16 सेवाओं के 309 प्रकरणों का त्वरित निस्तारण


जयपुर, 18 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित शहरी सेवा शिविर सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा की प्रभावी मिसाल बनकर उभरे हैं। इन शिविरों के माध्यम से आमजन को मौके पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे नागरिकों का सरकार के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अंत्योदय की भावना को साकार करते हुए 12 जून से आयोजित इन शिविरों में आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविरों के माध्यम से मण्डल ने अब तक 16 प्रकार की सेवाओं से संबंधित कुल 309 प्रकरणों का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण किया जा चुका है। साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है।


शहरी जीवन में बढ़ी सुविधा, समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान


आवासन आयुक्त श्री अरविंद पोसवाल ने बताया कि राजस्थान आवासन मंडल द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविरों में नागरिकों की वर्षों से लंबित समस्याओं का भी प्रभावी समाधान किया जा रहा है। अब तक निस्तारित 309 प्रकरणों में अहस्तांतरित कॉलोनियों में सफाई, सड़क ,सीवर लाइन एवं रोड लाइट मरम्मत से संबंधित 4 प्रकरण, नाम हस्तांतरण के 18 प्रकरण, पूर्ण राशि जमा होने पर अदेयता प्रमाण पत्र के 4 प्रकरण, कब्जा पत्र जारी करने का 1 प्रकरण, भवन मानचित्र (पंजीयन हेतु) के 9 प्रकरण, आवास पंजीयन के 7 प्रकरण, बकाया/शेष राशि संबंधी 204 प्रकरण, एकमुश्त लीज पत्र के 38 प्रकरण, फ्री होल्ड प्रमाण पत्र के 23 प्रकरण तथा अतिरिक्त भू-पट्टी आवंटन का 1 प्रकरण शामिल है।


उन्होंने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य केवल प्रकरणों का निस्तारण करना नहीं, बल्कि नागरिकों को सुगम, संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराना है।

Vibhuti Singh Ahaluwalia

Vibhuti Singh Ahaluwalia Founder & Editor, Cultpreneur , I am a media entrepreneur, journalist, and storyteller dedicated to highlighting inspiring journeys, impactful initiatives, and emerging voices across industries. As the Founder of Cultpreneur, he leads a dynamic media platform focused on entrepreneurship, culture, business, leadership, innovation, and social impact. With a passion for meaningful storytelling and community engagement, Vibhuti works to create content that informs, inspires, and empowers audiences worldwide. Through interviews, feature stories, event coverage, and thought-provoking articles, he aims to bridge the gap between changemakers, businesses, and communities. Under his leadership, Cultpreneur has evolved into a platform that celebrates achievements, promotes innovation, and provides visibility to entrepreneurs, professionals, artists, and leaders making a difference in society. Vibhuti believes that every success story has the power to inspire change, and through Cultpreneur, he continues to bring such stories to the forefront of public discourse. Mission: To inform, inspire, and empower through impactful journalism.

Previous Post Next Post