जयपुर, 7 अक्टूबर। महात्मा ज्योति राव फुले विश्वविद्यालय, जयपुर में नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए आयोजित ‘Youth Vibrance 2026 – Fresher Vibes’ कार्यक्रम का बुधवार को एमजेआरपी सोडाला कैंपस में उत्साह और उमंग के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में फैशन, संगीत और मनोरंजन की रंगारंग प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों में जोश भर दिया। नवागंतुक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए आयोजन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत ‘Fresher Vibes – Fashion Walk’ से हुई। आकर्षक परिधानों में विद्यार्थियों ने रैंप पर अपनी प्रतिभा और स्टाइल का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों को दर्शकों की जमकर सराहना मिली और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा।
कृति शर्मा की गायकी ने बांधा समां
फैशन वॉक के बाद ‘Rooh-E-Mausiqi – Musical Programme’ का आयोजन किया गया। सा रे गा मा पा फेम गायिका कृति शर्मा ने अपनी शानदार गायकी से विद्यार्थियों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों के दौरान विद्यार्थी संगीत की धुनों पर झूमते नजर आए और पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की ओर से कृति शर्मा को ‘Rooh-E-Mausiqi Award’ से सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा पिछले 10 वर्षों से संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों को यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। इस वर्ष कृति शर्मा को उनकी गायकी और संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन निर्मल पंवार ने सम्मानित किया। पुरस्कार प्राप्त करने पर कृति शर्मा ने विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त किया।
DJ की बीट्स पर थिरके विद्यार्थी
कार्यक्रम के अगले चरण में DJ Sync Audiobat की प्रस्तुति ने माहौल को और ऊर्जावान बना दिया। DJ की बीट्स पर विद्यार्थियों ने जमकर डांस किया और कार्यक्रम का आनंद लिया। संगीत, डांस और उत्साह से भरे माहौल ने Fresher कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के यादगार पलों को कैमरों में भी कैद किया।
चेयरपर्सन निर्मल पंवार ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन निर्मल पंवार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘Youth Vibrance 2026’ केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को मंच प्रदान करने वाला आयोजन है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना है।
उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सफलता के लिए सपने देखना जरूरी है, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच भी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने और प्रत्येक अवसर को सीखने तथा आगे बढ़ने के अवसर के रूप में लेने का आह्वान किया।
चेयरपर्सन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों के माध्यम से विश्वविद्यालय तथा अपने परिवार का नाम रोशन करें।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, ‘Youth Vibrance 2026’ का उद्देश्य नवागंतुक विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण से परिचित कराने के साथ उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच आपसी संवाद, आत्मविश्वास और सकारात्मक वातावरण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।




