जयपुर। अग्रवाल सेवा समिति विद्याधर नगर, जयपुर की ओर से खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। खेल महाकुंभ की शुरुआत 4 अक्टूबर को मैराथन के साथ हुई। इसके तहत 4 से 10 अक्टूबर 2026 तक साप्ताहिक खेल महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
खेल महोत्सव के दौरान क्रिकेट, फुटबॉल, पिकलबॉल, बैडमिंटन, रस्साकशी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। आयोजन का उद्देश्य समाज के लोगों को खेलों से जोड़ना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।
समिति के अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल एवं महासचिव धर्मचंद अग्रवाल ने बताया कि खेल महाकुंभ में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संचालन समिति के अभिजीत गोयल, गिर्राज अग्रवाल, सौरव गोयल और नितिन मित्तल संभाल रहे हैं।
