गुलाबी कारवां परिवार की ओर से राजापार्क में भव्य कार्यक्रम, महिलाओं ने डांस और रैंप वॉक से बिखेरा जलवा



जयपुर के राजापार्क स्थित होटल क्लार्क्स में 20 सितंबर को गुलाबी कारवां परिवार की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। इसके बाद गणेश वंदना प्रस्तुत की गई।






कार्यक्रम में महिलाओं के लिए डांस और रैंप वॉक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। महिलाओं ने शानदार प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम में रंग जमाया। रैंप वॉक के दौरान प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।





कार्यक्रम में सेलिब्रिटी सिंगर और रैपर ने लाइव परफॉर्मेंस दी। सिंगिंग, डांसिंग और रैंप वॉक के दौरान मौजूद लोगों ने प्रस्तुतियों का आनंद लिया। विभिन्न श्रेणियों में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए।






वसुंधरा राज लग्जरी ज्वेलरी की ओर से कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को गिफ्ट हैम्पर भी प्रदान किए गए। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को मंच उपलब्ध कराना और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा।


कार्यक्रम के समापन पर गुलाबी कारवां परिवार की ओर से दीपेंद्र सिंह,सरोज चौधरी और सुनैना  ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Previous Post Next Post