मिठाई से पटाखों तक… दिवाली को खास बनाएंगी Amor Craft की अनोखी कैंडल्स लड्डू, काजू कतली और सुतली बम जैसी कैंडल्स, दिवाली के लिए खास कलेक्शन



जयपुर। दीवाली पर घरों को रोशन करने के लिए इस बार बाजार में कैंडल्स का एक अनोखा कलेक्शन देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि इन कैंडल्स में दीवाली की मिठाइयों से लेकर पटाखों और रंगोली तक की झलक दिखाई दे रही है। लड्डू, काजू कतली, मोदक, जलेबी, इमरती और गुजिया जैसी मिठाइयों की शक्ल में तैयार की गई ये कैंडल्स देखने में बिल्कुल असली मिठाइयों जैसी नजर आती हैं।

इस खास कलेक्शन को ‘Amor Craft’ के तहत तैयार किया गया है। अमोर क्राफ्ट की *संयोगिता राठौर के अनुसार, इन कैंडल्स को बनाने में प्योर सोया वैक्स का इस्तेमाल किया गया है। उनका दावा है कि इन्हें जलाने पर काला धुआं नहीं निकलता और सोया वैक्स पूरी तरह जलने वाला तथा पर्यावरण के अनुकूल है।दीवाली की थीम को ध्यान में रखते हुए कलेक्शन में सुतली बम, अनार और दूसरे पटाखों की आकृति वाली कैंडल्स भी तैयार की गई हैं। इसके साथ कमल और गुड़हल जैसे फूलों की कैंडल्स भी मौजूद हैं। दीवाली पर शुभ माने जाने वाले कछुए और उल्लू की कैंडल्स की भी खास मांग है।इस कलेक्शन की एक खासियत रंगोली कैंडल्स भी हैं। इन्हें रंगों या फूलों के बीच रखकर सजाया जा सकता है। यानी रंगोली के साथ दीयों की रोशनी का कॉम्बिनेशन एक ही जगह तैयार किया जा सकता है।

संयोगिता राठौर ने बताया कि दीवाली के अलावा अमोर क्राफ्ट में चाय, कॉफी, शरबत और बिस्किट जैसी अलग-अलग आकृतियों में भी कैंडल्स तैयार की जाती हैं। छोटे कारोबारों के लिए उनके उत्पाद या ब्रांड की थीम के अनुसार कस्टमाइज्ड कैंडल्स भी बनाई जा सकती हैं।




इन कैंडल्स की एक और खासियत यह है कि इन्हें हाथों से तैयार किया जाता है। फिलहाल इस नए वेंचर के तहत सौम्यिका राठौर खुद इन कैंडल्स को तैयार कर रही हैं। उनका कहना है कि आगे जरूरतमंद लोगों को भी इस काम से जोड़ा जाएगा, ताकि उन्हें रोजगार का अवसर मिल सके।





इसके साथ ही इस पहल को सामाजिक सरोकार से भी जोड़ा गया है। कैंडल्स की बिक्री से मिलने वाली राशि का एक निश्चित हिस्सा गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए योगदान के रूप में दिया जाएगा।







‘Amor Craft’ नाम के बारे में संयोगिता राठौर  ने बताया कि ‘Amor’ स्पेनिश शब्द है, जिसका अर्थ प्यार होता है। यानी दिल और प्यार से तैयार किया गया क्राफ्ट—इसी सोच के साथ इस कलेक्शन को तैयार किया गया है।

Previous Post Next Post