WNI ने किया सीजन-3 का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण और एकजुटता के दो वर्ष पूरे होने का जश्न

 



जयपुर,  वुमनारी के अंतर्गत पहली क्यूरेटेड कम्युनिटी WNI (Women Network of Integrity & Influence) ने जयपुर के होटल ओम टावर में आयोजित विशेष समारोह में अपने सीजन-3 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में WNI के दो वर्ष के सफर को भी सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान महिलाओं के बीच सार्थक जुड़ाव, आपसी सहयोग, साझा अनुभवों और एक-दूसरे की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने की भावना देखने को मिली।




समारोह का प्रमुख आकर्षण बैज सेरेमनी रहा। इसमें WNI से जुड़ी सदस्यों को उनके जुड़ाव के आधार पर तीन श्रेणियों में सम्मानित किया गया। सिल्वर श्रेणी में नए सदस्यों, गोल्ड श्रेणी में पिछले वर्ष WNI से जुड़ी सदस्यों और प्लेटिनम श्रेणी में WNI की शुरुआत से जुड़े सदस्यों को सम्मानित किया गया। बैज सेरेमनी के जरिए सदस्यों के फोरम के प्रति अपनत्व, प्रतिबद्धता और निरंतर जुड़ाव को रेखांकित किया गया।



मिट्टी के गणेश जी देकर दिया पर्यावरण और परंपरा का संदेश

कार्यक्रम में एक विशेष पहल के तहत सदस्यों को मिट्टी से निर्मित गणेश जी और फूल भेंट किए गए। इस पहल के जरिए परंपरा के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

WNI की संस्थापक नीलम सक्सेना ने सभी सदस्यों के साथ सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह का संचालन किया। शपथ के दौरान फोरम के मूल्यों सत्यनिष्ठा, आपसी सहयोग और सामूहिक विकास को दोहराया गया।



संस्थापक और कमेटी सदस्यों ने साझा की WNI की यात्रा

कार्यक्रम में संस्थापक नीलम सक्सेना, कमेटी हेड मोनिका करस्वरा और एडवाइजरी कमेटी सदस्य डॉ. पूजा रूंगटा ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने WNI की दो वर्ष की यात्रा, अब तक की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं को लेकर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम की विशेष अतिथि अनुषा जैन, IAS अधिकारी रहीं। उन्होंने अपनी उपस्थिति से समारोह की गरिमा बढ़ाई और अपनी प्रेरणादायक यात्रा एवं अनुभवों के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को प्रोत्साहित किया।




विशेष योगदान देने वाली सदस्याएं सम्मानित

समारोह में WNI के लिए विशेष योगदान देने वाली सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। शमीना नेहरा को उनकी समर्पित सहभागिता और योगदान के लिए सराहा गया। हंसा राठौड़ को सक्रिय भागीदारी एवं महत्वपूर्ण PR सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। वहीं नीतू आहूजा के निरंतर बैकएंड सहयोग, प्रोत्साहन और प्रेरणा की भी सराहना की गई।

नई ऊर्जा और नए विचारों के साथ सीजन-3 की शुरुआत

कार्यक्रम के दौरान WNI के सदस्यों ने अपने दो वर्ष के सफर की यादों और अनुभवों को साझा किया। आयोजन का माहौल आपसी जुड़ाव और उत्साह से भरा रहा। समारोह का समापन आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

WNI ने सीजन-3 की शुरुआत नई ऊर्जा, नए विचारों और रचनात्मकता के साथ की। फोरम की ओर से महिलाओं के लिए ऐसा मंच उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई गई, जहां महिलाएं आपस में जुड़ सकें, एक-दूसरे से सीख सकें, अपने अनुभव साझा कर सकें, योगदान दे सकें और एक-दूसरे की उपलब्धियों का उत्सव मना सकें।

कार्यक्रम में मोनिका करस्वरा, नीतू आहूजा, शमीना नेहरा, डॉ. पूजा रूंगटा, मनीषा सक्सेना, शिखा जैन, गुंजन कंडोई, हंसा राठौड़, रूपा भाटिया, अलका माथुर, नीलू कछावा, परमिंदर कौर, करुणा चौहान और नमिता राजावत सहित WNI की सदस्याएं मौजूद रहीं।


Previous Post Next Post