20 जून 2026, जयपुर:
श्री ढाकाराम जी 21 जून को होने वाले इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम शाम 4 बजे से *RIC, जयपुर के मल्टीपरपज हॉल* में रहेगा।
कार्यक्रम की आयोजक *संयोगिता राठौर* ने बताया कि इस फेस्टिवल में आम की 20 विशेष प्रजातियों लाल मुनीर, गुलाब खास, हिमसागर, रसोल, बनाना आम etc. का प्रदर्शन किया जाएगा। खास बात यह है कि छोटे उद्योग करने वाली महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए इनके स्टॉल्स लगाए जाएंगे ताकि उनको मंच मिल सके।
इसके साथ ही स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा सेहत पर चर्चा होगी और इस पर चर्चा सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
RCWS द्वारा आयोजित यह फेस्टिवल आम, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण का संगम होगा।
इस अवसर पर सह-आयोजक दीपम शर्मा और श्रीमती कविता कुड़ीवाल भी उपस्थित रहीं।