प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे "12 साल विश्वास के, विकास के एवं जनकल्याण के" अभियान के अंतर्गत 11 जून को कृषि अनुसंधान केंद्र, दुर्गापुरा में प्रस्तावित प्रबुद्धजन सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज भाजपा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष श्री अमित गोयल जी द्वारा कार्यक्रम की सुव्यवस्था के लिए प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक की और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री अमित गोयल जी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, स्वागत, पंजीयन, सुरक्षा, पेयजल, मीडिया, साज-सज्जा एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं का विस्तार से अवलोकन किया तथा विभिन्न व्यवस्था प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
श्री अमित गोयल जी ने कहा कि यह सम्मेलन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में हुए ऐतिहासिक विकास, सुशासन एवं जनकल्याणकारी कार्यों को समाज के प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं व्यवस्था प्रमुखों से कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, अनुशासित एवं भव्य बनाने का आह्वान किया।
अमित गोयल जी ने बताया भारत सरकार के रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री माननीय श्री अश्विनी वैष्णव जी प्रबुद्धजनों को संबोधित करेंगे तथा केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, विकसित भारत के संकल्प एवं राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी के विषय में अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिला महामंत्री श्री नवरत्न नराणिया, रेखा राठौड़ ,श्री राजेश ताम्बी, जिला उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह पुरुवंशी, श्री अजय सिंह चौहान, जिला मंत्री नीलू शर्मा जांगिड़, श्री जी. राम मीणा, अंजना सेन कार्यालय मंत्री श्रीमती क्षमा अग्रवाल, मीडिया प्रभारी भारती खंडेलवाल एवं मीडिया सह प्रभारी नयन माघाणी अग्रवाल मुनीश शर्मा राज सिंह राठौड़ राजेश गौतम सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे l