केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई चर्चा




नई दिल्ली/जयपुर, 11 जून। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री से शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्थान के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर गृह मंत्री के साथ चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच राज्य में संचालित विकास परियोजनाओं की प्रगति, केंद्र और राज्य के समन्वय तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।



मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास एवं आधारभूत ढांचे को और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। इस अवसर पर राज्य के समग्र विकास और आगामी परियोजनाओं को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।



Previous Post Next Post