भरतपुर डीसीए सचिव के विरुद्ध जिले के खिलाडियों ने आरसीए को दी गंभीर शिकायतें = डॉ मोहित जसवंत यादव



जयपुर 9 जून , आरसीए एडहॉक कमेटी संयोजक डॉ मोहित जसवंत यादव के अध्यक्षता में आज आरसीए एडहॉक कमेटी की मीटिंग आरसीए कार्यालय , आरसीए अकादमी , सवाई मान सिंह स्टेडियम पर संपन्न हुई।  मीटिंग में संयोजक डॉ मोहित जसवंत यादव , आशीष तिवाड़ी , धनञ्जय सिंह खींवसर , सुशील जैन , अरिष्ट सिंघवी मौजूद रहे।  


संयोजक डॉ मोहित जसवंत यादव के अनुसार राज्य के यशस्वी व लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री भजन लाल शर्मा जी व खेल मंत्री कर्नल राजवर्धन सिंह राठौड़ ने  राजस्थान क्रिकेट संघ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने व पूर्ण पारदर्शी , भ्रष्टाचार से मुक्त खेल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की जो  जिम्मेदारी नव गठित आरसीए एडहॉक कमेटी को दी है उसे हम सभी अपने अथक प्रयासों से न केवल पूर्ण करेंगे साथ ही राज्य के युवा खिलाडियों के लिए सुद्रढ़ , उच्च स्तरीय व विकसित खेल ढांचा तैयार करने पर हमारी पूरी एडहॉक कमेटी गहन प्रयास कर रही है।  

संयोजक ने बताया की हमारी कमेटी को भरतपुर जिले के विभिन्न आयुवर्ग के खिलाडियों द्वारा भरतपुर जिला क्रिकेट संघ सचिव द्वारा कथित भ्रष्टाचार , अनियमितताएं , चयन में भेदभाव , खिलाडियों के TA -DA में गड़बड़ी , बिना NOC के बाहरी खिलाडियों को जिले की टीम से खिलाने , आरसीए द्वारा सभी पूर्व बैन को समाप्त करने के बाद भी खिलाडियों को चयन ट्रायल में  भाग लेने से वंचित करने की हटधर्मिता , खिलाडियों को धमकाने , दुर्व्यवहार जैसी गंभीर शिकायतें प्राप्त हुए है जिसको देखते हुए आरसीए एडहॉक कमेटी ने सर्वसम्मति से आज भरतपुर जिला क्रिकेट संघ को निलंबित करते हुए सभी गंभीर आरोपों के जाँच करने का निर्णय लिया है व  जाँच जारी रहने तक भरतपुर जिला क्रिकेट संघ की सभी खेल गतिविधियों व अधिकारिक कार्यों की जिम्मेदारी आरसीए द्वारा जारी रखी जाएँगी।  

संयोजक के अनुसार आरसीए द्वारा राज्य की युवा महिला खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिए नई अंडर 19 वीमेन ट्रॉफी ( टैलेंट हंट ) आयोजित करने का फैसला लिया है जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य की युवा महिला खिलाडियों की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध करा उनको विकसित खेल वातावरण उपलब्ध कराकर उनकी प्रतिभा को बेहतर अवसर उपलब्ध करना है।  


आशीष तिवाड़ी , सदस्य एडहॉक कमेटी के अनुसार जल्द आरसीए एडहॉक कमेटी  द्वारा जयपुर के चोँप स्थित आरसीए के निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के सहयोगी वेदांता ग्रुप , बैंक , अन्य संस्थाओं  तथा 

उदयपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम  हेतु अडाणी ग्रुप सहित अन्य सहयोगी संस्थाओं से सम्पर्क कर जयपुर ,  उदयपुर में आरसीए  स्टेडियम के निर्माण की प्रक्रिया को धरातल  में लाने के हर स्तर पर कार्य किया जायेगा . जयपुर , उदयपुर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम की निर्माण से  क्षेत्र के युवा  क्रिकेट खिलाडियों को प्रोत्साहन मिलेगा व खेल का विकास होगा। 


धनञ्जय सिंह खींवसर , सदस्य , एडहॉक कमेटी ने बताया की जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम खेल मैदान को आरसीए एडहॉक कमेटी के निर्देशों के अनुसार आरसीए ग्राउंड स्टाफ ने आरसीए प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु पूर्ण रूप से तैयार कर लिया है व  हमारी कमेटी ने राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय सीनियर वीमेन क्रिकेट प्रतियोगिता का डे -नाईट फाइनल मैच बरकतुल्लाह खान स्टेडियम , जोधपुर में आयोजित करने का निर्णय लिया है।  


सुशील जैन,  सदस्य आरसीए एडहॉक कमेटी के अनुसार आगामी 26 जून को आयोजित होने वाली आरसीए की वार्षिक साधारण सभा (AGM ) के आयोजन की विभिन्न आवश्यकताओं व बिंदुओं पर मीटिंग में चर्चा हुई व AGM  आयोजन की सभी व्यवस्थाओं के लिए आरसीए कार्यालय को विशेष निर्देश दिए गए।  


अरिष्ट सिंघवी , सदस्य , एडहॉक कमेटी के अनुसार राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वाधान में खेली जा रही राज्य स्तरीय सीनियर वीमेन प्रतियोगिता के अन्य ग्रुप के मैचों का आयोजन कल दिनांक 10 जून से अन्य जिला केंद्रों पर भी किया जायेगा।   



राज्य स्तरीय सीनियर वीमेन प्रतियोगिता (उदयपुर - पाली  जीती )


राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वाधान में  उदयपुर में खेली जा रही  राज्य स्तरीय सीनियर वीमेन प्रतियोगिता के पहले दिन उदयपुर व पाली  टीमों ने जीत दर्ज की।  


उदयपुर के शिकारबाड़ी ग्राउंड पर खेल गए मैचों का परिणाम :-


1 ) सवाई माधोपुर  - पाली ( पाली 166 रन  से जीती )

पाली पारी = 227 /3 ( 20 ओवर )

टीम के लिए उषा परेरिया 72 , मंजू देवी नाबाद 59 ,  पविता बिश्नोई 44 व भमिका 31 रन 

सवाई माधोपुर पारी = 61 आल आउट 

पाली की गेंदबाज निकिता , रितिका 2 -2 विकेट 


2 ) उदयपुर  - बारां  ( उदयपुर 123  रन से जीती )

उदयपुर पारी = 212 /0 

टीम के लिए अंशिका भंडारी नाबद 108 व रिज़ा शेख नाबाद 90 रन 

बारां पारी = 89 /8 

टीम के लिए अवनि जांगिड़ नाबाद 32 व कनक 22 रन 

उदयपुर की गेंदबाज अंशिका भंडारी 6 /2 , आदित्य मेनारिया 8 /2 व ऋतू लोढ़ा 22 /2 विकेट

Vibhuti Singh Ahaluwalia

Vibhuti Singh Ahaluwalia Founder & Editor, Cultpreneur , I am a media entrepreneur, journalist, and storyteller dedicated to highlighting inspiring journeys, impactful initiatives, and emerging voices across industries. As the Founder of Cultpreneur, he leads a dynamic media platform focused on entrepreneurship, culture, business, leadership, innovation, and social impact. With a passion for meaningful storytelling and community engagement, Vibhuti works to create content that informs, inspires, and empowers audiences worldwide. Through interviews, feature stories, event coverage, and thought-provoking articles, he aims to bridge the gap between changemakers, businesses, and communities. Under his leadership, Cultpreneur has evolved into a platform that celebrates achievements, promotes innovation, and provides visibility to entrepreneurs, professionals, artists, and leaders making a difference in society. Vibhuti believes that every success story has the power to inspire change, and through Cultpreneur, he continues to bring such stories to the forefront of public discourse. Mission: To inform, inspire, and empower through impactful journalism.

Previous Post Next Post