जयपुर, 18 जून 2026। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी कभी गंभीर राजनीति नहीं करते और बिना सोचे-समझे बयानबाजी करते हैं। राहुल गांधी विद्यार्थियों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन देश और प्रदेश के विद्यार्थी समझदार हैं तथा उनके बहकावे में आने वाले नहीं हैं। राठौड़ ने कहा कि विद्यार्थी भली-भांति जानते हैं कि जो स्वयं विवेकपूर्ण और जिम्मेदार आचरण नहीं करता, वह दूसरों क्या विवेक सिखाएंगा। राहुल गांधी केवल राजनीतिक लाभ के लिए युवाओं और विद्यार्थियों के मुद्दों को उठाने का प्रयास कर रहे हैं। सांसद मदन राठौड़ ने दिल्ली प्रवास के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए यह वक्तव्य दिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि नीट पेपर लीक की घटना केरल से जुड़ी हुई है और उसका राजस्थान से कोई संबंध नहीं है। इसके बावजूद राहुल गांधी राजस्थान आकर राजनीतिक नौटंकी कर रहे हैं। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन इस प्रकार की राजनीति से राहुल गांधी की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में राजस्थान में अनेक पेपर लीक की घटनाएं हुईं, तब राहुल गांधी ने कोई आवाज नहीं उठाई। बड़े दुर्भाग्य की बात है कि किसी युवा की नौकरी लगने के बाद भर्ती को रद्द कर दिया गया, उस युवा के सपनों को चकनाचूर करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया। इसके विपरीत वर्तमान सरकार ने नीट परीक्षा में अनियमितता सामने आने के तुरंत बाद परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया तथा विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।
पत्रकारों के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कुछ लोग नीतिगत आधार पर नहीं बल्कि परिस्थितिवश अन्य दलों के साथ जुड़े हुए हैं। जैसे-जैसे उन्हें वास्तविक स्थिति और राष्ट्रीय दृष्टिकोण का महत्व समझ आएगा, वे स्वयं सही निर्णय लेते है। उन्होंने कहा कि जिन राजनीतिक दलों के पास कोई स्पष्ट राष्ट्रीय एजेंडा नहीं है, उनसे जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता धीरे-धीरे दूरी बनाएंगे। राष्ट्र प्रथम की भावना और विकसित भारत के संकल्प के साथ कार्य करने वाली भारतीय जनता पार्टी के साथ आने वालों की संख्या लगातार बढ़ने वाली है। राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एकमात्र लक्ष्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए मोदी सरकार देश को मजबूत बनाने, महिलाओं को समान अधिकार दिलाने तथा सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि जैसे-जैसे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी, वे भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर और अधिक विश्वास