जयपुर, 18 जून। श्री खोले के हनुमान जी स्थित अपने आराध्य श्री सियाराम जी महाराज का पाटोत्सव 17 से 28 जून 2026 तक होगा। 18 जून गुरुवार को श्री सियाराम जी का पाटोत्सव संत महंतों व भक्तजनों की उपस्थिति में मनाया गया। प्रात: 6 बजे श्री सियारामजी महाराज का 108 औषधि द्रव्यों से, अयोध्या सरयू नदी से लाए जल, शीतल फलों के रस, पंचामृत व दूध से मंत्रोच्चारण के साथ महाअभिषेक, प्रात: 8 बजे वेद पाठ, 9 बजे श्री वाल्मिकी रामायण का अखण्ड पारायण प्रारम्भ, 10 बजे षोडशोपचार पूजन, अभिषेक, श्रृंगार, 11 बजे राजभोग, 11.30 बजे आमंत्रित आदरणीय संतगण एवं महंतगण द्वारा विशेष उत्सव आरती और 12 बजे महाआरती की गई।
श्री न र व र आश्रम सेवा समिति के महामंत्री बृजमोहन शर्मा ने बताया कि गुरुवार 18 जून को प्रात: 8 बजे श्री हरिनाम संकीर्तन व बधाई गायन श्री बलराम दास सत्संग मण्डल (संयोजक श्री रामेश्वर प्रसाद लवाण वाले, श्री नवीन आकड़, श्री कमल आकड़) द्वारा प्रस्तुति दी गई। जिसमें मंदिर में आने वाले भक्तजनों ने इसका आनंद उठाया। सायं 7 बजे श्री शिव शान्तानन्द आश्रम, गोनेर व भगवत कृपा परिवार (श्री केदार गुप्ता) द्वारा भजन व बधाईयां गायन की प्रस्तुति दि गई। जिसमें भक्तजन खूब आनंदित हो उठे। बधाई गायन के बीच में खिलौने व फल व लड्डूओं की उछाल की गई। भक्तगण आनंद हो नृत्य करने लगे, उछाल हुई सामग्री को बटोरने लगे।
न र व र आश्रम सेवा समिति के अध्यक्ष गिरधारी लाल शर्मा ने बताया कि आज शुक्रवार 19 जून को श्री वेदमाता गायत्री जी का बीसवाँ पाटोत्सव मनाया जाएगा। प्रात: 6 बजे गायत्री माता का महाअभिषेक, प्रात: 8 बजे श्री गायत्री मंत्रजाप पारायण, प्रात: 10 बजे षोडशोपचार पूजन, अभिषेक, श्रृंगार, प्र्रात: 11 बजे राजभोग का भोग लगाकर 11:30 बजे गायत्री माता की विशेष उत्सव आरती उतारी जाएगी। इसके मध्याह्न 12 बजे गुरूकृपा सत्संग मण्डल (संयोजक श्री नरेन्द्र शर्मा) द्वारा सामूहिक सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया जाएगा। सायं 7 बजे गायत्री माता का राधा ब्रज चन्द बिहारी सत्संग मण्डल (संयोजक श्री बृजबिहारी अग्रवाल) की ओर से भजन व बधाई गायन किया जाएगा।