जयपुर, 18 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेंद्र खींवसर के निर्देशन में प्रदेश में संचालित शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत आयुक्तालय की निरीक्षण टीम ने गुरुवार को जयपुर के खो नागौरियान क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति हानिकारक स्थिति में तैयार किये जा रहे नेचुरल ब्रांड के नाम से सॉस एवं मेंयोनीज़ की फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई कर लगभग 1400 किलो खाद्य सामग्री नष्ट की गई और 2280 किलो खाद्य सामग्री सीज की गई ।नियम विरुद्ध गतिविधियां पाये जाने पर फर्म का खाद्य अनुज्ञा पत्र निरस्त किया गया है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ.टी शुभमंगला के बताया कि अतिरिक्त आयुक्त श्री भगवत सिंह,संयुक्त आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) डॉ विजय प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में जयपुर मुख्यालय की सेंट्रल टीम ने निर्माण इकाई मैसेज श्याम इंडस्ट्रीज पर आकश्मिक निरीक्षण कार्यवाहो की और वहां अनेक नियम विरुद्ध कमियां पाई गई | उन्होंने बताया कि निरीक्षण में पाया गया कि फर्श जगह-जगह से टूटा हुआ था, फर्श के साथ लगी दीवारों पर ना तो टाइले थी ना ही किसी तरह का पेंट किया हुआ था | मौके पर मौजूद लगभग 6 स्टाफ का मेडिकल नहीं पाया गया | मौके पर भिवाड़ी और पालम के पते के नाम से भी मेयोनेज़ को पैक किया जा रहा था| वेजिटेबल सॉस में भारी मात्रा में कलर मिलाया जा रहा था इसके साथ ही मेयोनीज बनाने के लिए काम आने वाला स्टार्च जो बिल्कुल अनहाइजीनिक स्थिति में रखा हुआ था |
डॉ. शुभमंगला ने बताया कि मौके पर अनहाइजीनिक स्थिति में रखे हुए स्टार्च एवं सॉस जिसमें की कीड़े भी पड़े हुए थे और लगभग 1400 किलो को हानिकारक मटेरियल को मोके पर ही नष्ट कराया गया | टीम ने मौके से एफएसएस एक्ट के तहत एक नमूना कॉन्टिनेंटल सॉस, एक नमूना ग्रीन चिली सॉस, दो नमूने मेयोनेज़ के लेकर लगभग 2280 किलो खाद्य सामग्री सीज़ की गई |
उन्होंने बताया कि मौके पर पाई गई भारी अनियमितताओं के कारण संयुक्त आयुक्त डॉक्टर विजय प्रकाश शर्मा ने CMHO जयपुर द्वितीय एवं उनके खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल को मौके पर बुलाया और फार्म का खाद्य अनुज्ञा पत्र मौके पर ही निरस्त कराया गया | नमूने लेकर जांच हेतु जयपुर की खाद्य प्रयोगशाला मेंभेजे जायेगे ।जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा ने आमजन से अपील भी है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट संबंधी किसी भी सूचना की तत्काल विभाग के स्थानीय अधिकारी को जानकारी दें ताकि जनस्वास्थ्य के प्रति अनैतिक खाद्य सामग्री निर्माण करने वाले या विक्रय करने वालों के विरुद्ध कारवाही कर जनस्वास्थ्य की सुरक्षा से खिलवाड़ करवाने के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।