जयपुर, राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से श्रीमती अलका सिंह व श्री सतीश पूनिया ने रिटर्निंग ऑफिसर श्री भारत भूषण शर्मा को नामांकन पत्र प्रस्तुत किये।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन ने बताया कि रिटर्निंग ऑफिसर को श्रीमती अलका सिंह ने दो नामांकन पत्र दाखिल किये व श्री सतीश पूनिया ने चार नामांकन पत्र दाखिल किये। इस प्रकार से नामांकन पत्र जमा करने की अवधि समाप्त होने तक तीन प्रत्याशियों द्वारा कुल 9 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। जिनकी संवीक्षा मंगलवार अपराह्न 1:30 से प्रारंभ होगी।