जयपुर। हाल ही में मिस यूनिवर्स राजस्थान 2026 का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर चर्चा में आईं श्रीगंगानगर की अंशिका चौधरी अब अपने अगले बड़े लक्ष्य मिस यूनिवर्स इंडिया की तैयारी में जुट गई हैं। राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर राजस्थान का ताज अपने नाम करने वाली अंशिका का कहना है कि अब उनका पूरा फोकस राष्ट्रीय प्रतियोगिता पर है, जहां वह राजस्थान की संस्कृति, विरासत और पहचान का प्रतिनिधित्व करेंगी।
उनका मानना है कि ब्यूटी पेजेंट केवल सौंदर्य का मंच नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को अपनी सोच, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक दृष्टिकोण को दुनिया के सामने रखने का अवसर प्रदान करता है। अंशिका कहती हैं कि वह इस मंच का उपयोग युवाओं, विशेषकर युवतियों को अपने सपनों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित करने में करना चाहती हैं।
वर्तमान में अंशिका अपनी राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों में व्यस्त हैं। इसके लिए वह फिटनेस, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स, कैटवॉक और स्टेज प्रेजेंस पर लगातार काम कर रही हैं। उनका मानना है कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सफलता के लिए केवल प्रतिभा ही नहीं, बल्कि अनुशासन, मेहनत और मानसिक दृढ़ता भी बेहद जरूरी है।
“मैं चाहती हूं कि जब मैं मिस यूनिवर्स इंडिया के मंच पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करूं, तब मेरी पहचान केवल एक प्रतियोगी के रूप में नहीं बल्कि राजस्थान की संस्कृति और महिला शक्ति की प्रतिनिधि के रूप में हो। मेरा सपना है कि मैं मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीतकर राजस्थान और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करूं।”
श्रीगंगानगर से निकलकर राज्य की ब्यूटी क्वीन बनने तक का अंशिका चौधरी का सफर आज हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुका है। आत्मविश्वास, समर्पण और निरंतर प्रयास के दम पर उन्होंने यह साबित किया है कि बड़े सपनों को साकार करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति सबसे बड़ी ताकत होती है।
अब अंशिका चौधरी की नजरें राष्ट्रीय ताज पर टिकी हैं और राजस्थान को उनसे काफी उम्मीदें हैं। यदि उनका यह सफर इसी तरह आगे बढ़ता रहा, तो वह आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राजस्थान की मजबूत पहचान बन सकती





