राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा आयोजित प्राध्यापक, प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025 के अंतर्गत जयपुर जिले में सोमवार को विभिन्न विषयों की परीक्षाओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।



प्राध्यापक, प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025 के कृषि, लोक प्रशासन एवं गृह विज्ञान विषय के पेपरों में क्रमशः 38.58, 24.94 एवं 28.23 प्रतिशत परीक्षार्थी रहे उपस्थित*


परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जयपुर (पूर्व) श्री नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम पारी में आयोजित कृषि (Agriculture) विषय की परीक्षा के लिए कुल 5,612 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,165 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 3,447 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार उक्त परीक्षा में 38.58 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।


उन्होंने बताया कि प्रथम पारी में ही आयोजित लोक प्रशासन (Public Administration) विषय की परीक्षा के लिए कुल 1,271 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 317 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 954 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार उक्त परीक्षा में 24.94 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।


वहीं द्वितीय पारी में आयोजित गृह विज्ञान (Home Science) विषय की परीक्षा के लिए कुल 3,146 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 888 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 2,258 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार उक्त परीक्षा में 28.23 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।


श्री वर्मा ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुआ। परीक्षा संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। सभी केन्द्रों पर नियुक्त पर्यवेक्षकों एवं अधिकारियों द्वारा परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित कराई गई।


उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से परीक्षा का सफलतापूर्वक संचालन किया गया तथा किसी भी केन्द्र से कोई अप्रिय घटना अथवा अव्यवस्था की सूचना प्राप्त नहीं हुई।

Vibhuti Singh Ahaluwalia

Vibhuti Singh Ahaluwalia Founder & Editor, Cultpreneur , I am a media entrepreneur, journalist, and storyteller dedicated to highlighting inspiring journeys, impactful initiatives, and emerging voices across industries. As the Founder of Cultpreneur, he leads a dynamic media platform focused on entrepreneurship, culture, business, leadership, innovation, and social impact. With a passion for meaningful storytelling and community engagement, Vibhuti works to create content that informs, inspires, and empowers audiences worldwide. Through interviews, feature stories, event coverage, and thought-provoking articles, he aims to bridge the gap between changemakers, businesses, and communities. Under his leadership, Cultpreneur has evolved into a platform that celebrates achievements, promotes innovation, and provides visibility to entrepreneurs, professionals, artists, and leaders making a difference in society. Vibhuti believes that every success story has the power to inspire change, and through Cultpreneur, he continues to bring such stories to the forefront of public discourse. Mission: To inform, inspire, and empower through impactful journalism.

Previous Post Next Post