सीकर।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को सीकर में स्व. राव राजा श्री कल्याण सिंह जी की 140वीं जयंती के अवसर पर आयोजित जयंती समारोह एवं अलंकरण कार्यक्रम में शिरकत की। सीकर पहुंचने पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों और आमजन की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने स्व. राव राजा श्री कल्याण सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राव राजा श्री कल्याण सिंह जी का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने महापुरुषों के जीवन और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए, ताकि युवाओं को अपने इतिहास, संस्कृति और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के बारे में जानकारी मिल सके।
कार्यक्रम में जयपुर ग्रामीण सांसद श्री राव राजेंद्र सिंह जी शाहपुरा, सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह जी बाजौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुभाष महरिया जी , विधायक श्री गोवर्धन वर्मा जी व श्री हाकम अली जी, कार्यक्रम संयोजक श्री चितरंजन सिंह जी, ट्रस्ट के मंत्री श्री पवन मोदी जी, ट्रस्टी श्री अजीत कुमार जी, सीकर कलेक्टर श्री आशीष मोदी जी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।