जयपुर की निहारिका राठौड़ ने रचा इतिहास, ‘द मिस ग्लोब इंडिया’ का खिताब जीतकर अंतरराष्ट्रीय मंच के लिए तैयार राजस्थान की पहली प्रतिभागी के तौर पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, थाईलैंड के फुकेट में दुनिया की प्रतिभागियों से होगा मुकाबला जयपुर। राजस्थान की प्रतिभा अब




.तीसरी एशियन पैरा थ्रोबॉल चैम्पियनशिप-2027 की ट्रॉफी लॉन्च समारोह शुक्रवार को जयपुर में आयोजित किया गया। ट्रॉफी लॉन्च के साथ ही वर्ष 2027 में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रोबॉल प्रतियोगिता की तैयारियों का औपचारिक आगाज हो गया।वर्ल्ड पैरा थ्रोबॉल फेडरेशन की वर्ल्ड प्रेसिडेंट निर्मला रावत ने बताया कि समारोह में पैरा थ्रोबॉल के संस्थापक डॉ. वी. अल्बर्ट प्रेमकुमार, श्रीलंका पैरा थ्रोबॉल फेडरेशन के प्रतिनिधि एन. रत्नायके इलुक्कुब्बुरा, राजस्थान पैरा थ्रोबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी और सिंघानिया विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि डॉ. मनोज कुमार मौजूद रहे।

समारोह में ब्रजराज सिंह शेखावत, शिवरामकृष्णम राजू, अधिवक्ता ललित शर्मा, मालती इनामती, बी. श्रीनिवास कुमार, बाबू सिंगारापु, टी. सेरिंग चोकी, राकेश यादव, जशवंत सिंह, दुर्गेश शर्मा, मुकेश कंचन और धरमबीर ताक सहित अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

आयोजन सचिव रंजीत सिंह गुर्जर और रुकम सिंह गुर्जर ने बताया कि ट्रॉफी लॉन्च के साथ ही चैम्पियनशिप के आयोजन की औपचारिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रस्तावित प्रतियोगिता पैरा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का मंच उपलब्ध कराएगी।


Previous Post Next Post